चालू सीजन में चीनी उत्पादन में छह लाख टन की बढ़ोतरी
चालू शुगर सीजन (2022-23) में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले छह लाख टन अधिक रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू सीजन में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन 156.8 लाख टन रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 150.8 लाख टन रहा था

चालू शुगर सीजन (2022-23) में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन पिछले सीजन की इसी अवधि के मुकाबले छह लाख टन अधिक रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू सीजन में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी उत्पादन 156.8 लाख टन रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 150.8 लाख टन रहा था। इस साल 515 चीनी मिलों में उत्पादन हो रहा है जो पिछले साल इसी अवधि में 507 चीनी मिलों में उत्पादन हो रहा था।
इस्मा के मुताबिक 15 जनवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 40.7 लाख टन, महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 60.3 लाख टन और कर्नाटक में चीनी उत्पादन 33.6 लाख टन रहा है।