लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की अमेठी सीट से स्मृति ईरानी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हारीं, जानें और कौन चर्चित चेहरे पिछड़े

लोकसभा चुनाव 2024: यूपी की अमेठी सीट से स्मृति ईरानी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हारीं, जानें और कौन चर्चित चेहरे पिछड़े
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, हॉट सीटों पर काटें की टक्कर बनी हुई है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, कई चर्चित चहरे बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी समृति ईरानी दोपहल चुनाव हाल चुकी हैं। जबकि, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शाम 7 बजे तक 1 लाख के बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। आइए जानते हैं देशभर की चर्चित हॉट सीटों पर कौन पीछे चल रहा है। 

हॉट सीटों पर ये चर्चित चहरे पिछड़े 

उत्तर प्रदेश की अमेटी सीट 

यहां से भाजपा प्रत्याशी समृति ईरानी डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार चुकी हैं। जबकि, कांग्रेस के किशोरी लाल ने अमेठी सीट पर जीत दर्ज की है।  

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ 

यहां से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव “निरहुआ” डेढ़ लाख वोटों से हार चुके हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने यह चुनाव जीत लिया है। 

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट 

यहां से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी 43 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद आगे चल रहे हैं। 

मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट 

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। जबकि, भाजपा के रोडमल नागर आगे चल रहे हैं। 

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट 

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल कमलनाथ 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हार चुके हैं। जबकि, बंटी विवेक साहू ने जीत दर्ज की है। 

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह चुनाव हार चुके हैं। भाजपा से एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 74,755 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। 

हरियाणा की गुरुग्राम सीट 

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर 73 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जबकि, भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह आगे चल रहे हैं। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!