जून में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी, वीएसटी की सेल्स में गिरावट

ट्रैक्टर उद्योग से जुड़ी कई कंपनियों महिंद्रा ट्रैक्टर्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीएसटी ने जून 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ें जारी कर दिए हैं। एक ओर जहां महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री में वृद्धि हुई है। वहीं, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीएसटी की सेल्स में गिरावट आई है।

जून में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी, वीएसटी की सेल्स में गिरावट
जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही ट्रैक्टर उद्योग से जुड़ी कई कंपनियों ने जून 2024 में हुई बिक्री के आंकड़ें सार्वजनिक कर दिए हैं। जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी करने वाली इन कंपनियों में भारत की शीर्ष ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और वीएसटी शामिल हैं। आइए आपको इन कंपनियों की जून महीने की सेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जून 2024 में कंपनी की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां, घरेलू बिक्री में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कंपनी ने निर्यात बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में जून 2024 में कुल  45,888 ट्रैक्टर्स बेचे हैं। जबकि, पिछले साल जून महीने में बिक्री 43,364 यूनिट्स थी। वहीं, बात अगर निर्यात बिक्री की करें तो कंपनी ने यहां भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जून 2024 में 1431 ट्रैक्टर्स को भारत से बाहर बेचा है। जबकि, पिछले साल ये आंकड़ा 1114 यूनिट्स था। 
महिंद्रा ट्रैक्टर्स सेल्स (जून 2024)
वित्त वर्ष 2024-25 वित्त वर्ष 2023-24 % परिवर्तन
घरेलू 45888    43364    6%
निर्यात 1431    1114    28%
कुल  47319    44478    6%

बढ़ेगी ट्रैक्टर की डिमांड  

कंपनी की परफॉर्मेंस पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड एग्रीकल्चरल इंप्लीमेंट्स, के प्रेसिडेंट, हेमंत सिक्का ने कहा, "हमने जून 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 45888 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6 फीसदी की वृद्धि है। सरकार द्वारा खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि, प्रमुख खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि और देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की घोषणा से किसानों में सकारात्मक भावनाएं आई हैं। खुदरा बिक्री में तेजी के साथ, भूमि की तैयारी और खरीफ फसल की बुवाई में वृद्धि के कारण, आने वाले महीनों में ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की संभावना है। निर्यात बाजार में, हमने 1431 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 28 फीसदी की वृद्धि है।"

वीएसटी की बिक्री में गिरावट

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की जून महीने की सेल में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जून 2024 में कुल 582 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि, जून 2023 में कंपनी की बिक्री 1293 यूनिट्स थी। इसी तरह, कंपनी ने जून 2024 में कुल 3,128 पावर टिलर बेचे। जबकि पिछले साल 6,089 पावर टिलर की बिक्री हुई थी। 
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स (जून 2024)
वित्त वर्ष 2025 वित्त वर्ष 2024
 पावर टिलर 3128 6089
ट्रैक्टर

582

1293
कुल  3710 7382

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री घटी

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने भी अपनी जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में कंपनी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। कंपनी ने जून 2024 में पिछले साल के मुकाबले कम ट्रैक्टर बेचे हैं। जिस वजह से कंपनी की सेल्स में गिरावट आई है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात बिक्री) में  2.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2024 में कुल 9,593 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि जून 2023 में 9,850 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा सेल्स (जून 2024)
वित्त वर्ष 2025 वित्त वर्ष 2024 % परिवर्तन
घरेलू 9,359            9,270           
1.0%
निर्यात

 234           

                  580                              -59.7%
कुल  9,593            9,850            -2.6%

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू बिक्री में 1.0 प्रतिशत की वृद्धि, जबकि निर्यात बिक्री में 59.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2024 में घरेलू बाजार में 9,359 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबिक, पिछले साल जून महीने में कंपनी ने 9,270 ट्रैक्टर बेचे थे। इसी तरह निर्यात बिक्री में भी कंपनी ने गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने मई 2024 में  234 ट्रैक्टरों को निर्यात किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 580 ट्रैक्टर्स को भारत से बाहर बेचा था। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!