लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल में बीजेपी का क्लीन स्वीप, मंडी में छाया कंगना का जादू, हमीरपुर में 5वीं बार जीते अनुराग ठाकुर

लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने क्लीन स्पीप कर दिया है। सभी सीटों पर बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा है। आइए आपको हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल में बीजेपी का क्लीन स्वीप, मंडी में छाया कंगना का जादू,  हमीरपुर में 5वीं बार जीते अनुराग ठाकुर
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024: देश में हुए लोकसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने ने बाद आज सुबह से ही वोटों को गिनती जारी है। इस बीच पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है। शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी साफ तौर पर क्लीन स्पीप की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। सभी सीटों पर बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा है। बीजेपी ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बना ली थी और गिनती पूरी होते-होते अब परिणाम सभी के सामने हैं। आइए आपको हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

चारों सीटों पर बीजेपी की निर्णायक बढ़त

हिमाचल प्रदेश में शुरुआत से ही बीजेपी के पक्ष में लहर दिखाई दे रही थी। शाम 7 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, हिमाचल की सभी सीटों पर बीजेपी बंपर वोटों से आगे चल रही है। ऐसे में साफ है की बीजेपी हिमाचल में ने क्लीन स्पीप की ओर बढ़ रही है। 

मंडी में छाई बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना    

हिमाचल की मंडी सीट पर सबसे ज्यादा ड्रामा देखने को मिला। मंडी सीट शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहां, बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतार है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से हिमाचल सरकार में मौजूदा खेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान मंडी सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच खूब जुबानी हमले हुए। हिमाचल में सभी की नजरें इस सीट टिकी हुईं थी। जिस पर 'धाकड़ गर्ल' कंगना खरी भी उतरी हैं। उन्होंने बड़े अंतर से ये चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कंगना रनौत ने 5,37,022 वोटों के साथ 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जबकि, विक्रमादित्य सिंह को कुल अब तक4,62,267 वोट ही मिले। 

शिमला लोकसभा सीट: बात अगर हिमाचल की शिमला सीट की करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से 90 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शाम 7 बजे तक जहां कुमार कश्यप को 5,13,936 मिले हैं। वहीं, विनोद सुल्तानपुरी को 4,23,388 मिले हैं। सुरेश कुमार कश्यप शिमला सीट से अपनी दूसरी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

हमीरपुर लोकसभा सीट: हमीरपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर अपना डंका बजाया है। अनुराग ठाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल रायजादा से डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अनुराग ठाकुर को 6,07,068 मिल हैं। वहीं, सतपाल रायजादा को 4,24,711 वोट मिल हैं। इस सीट पर अनुराग ठाकुर ने 5वीं बार जीत दर्ज की है।

कांगड़ा लोकसभा सीट: बात अगर कांगड़ा लोकसभा सीट की करें तो यहां से बीजेपी के डॉ. राजीव भारद्वाज अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आनंद शर्मा से ढाई लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, डॉ. राजीव भारद्वाज को 6,32,793 मिले हैं। वहीं, आनंद शर्मा को 3,80,898 मिले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के किशन कपुर ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, इस बार बीजेपी ने यहां से डॉ. राजीव भारद्वाज पर भरोसा जताया था, जिस पर वो खरे ऊतरे हैं। 

Subscribe here to get interesting stuff and updates!