जून में ट्रैक्टरों की बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट, महिंद्रा, सोनालिका और टैफे की बिक्री घटी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (फाडा) की ने जून 2024 के ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जून 2024 में ट्रैक्टर की बिक्री में 28.36 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जून में ट्रैक्टरों की बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट, महिंद्रा, सोनालिका और टैफे की बिक्री घटी

जून 2024 में ट्रैक्टरों की खुदरा (रिटेल) बिक्री में 28.36 फीसदी की गिरावट आई है। महिंद्रा, सोनालिका, टैफे समेत तमामा ट्रैक्टर कंपनियों की ब्रिकी पिछले वर्ष की तुलना में घटी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक जून 2024 में कुल 71,029 ट्रैक्टर बेचे गए। जबकि, पिछले साल जून 2023 में कुल 99,148 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। ट्रैक्टरों की बिक्री में लगातार आ रही गिरावट, ट्रैक्टर उद्योग के लिए एक चिंता की बात है। कमजोर मानसून के चलते पिछला साल भी ट्रैक्टर बिक्री के लिए बेहतर नहीं रहा था। हालांकि, इस साल सामान्य मानसून के अनुमान के चलते आने वाले महीनों में ट्रैक्टर बिक्री सुधरने की उम्मीद है। 

जून के लिए फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ट्रैक्टर कंपनियों की रिटेल बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले कम रही है। ट्रैक्टर उद्योग की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री जून 2024 में 24.45 फीसदी घटी है। कंपनी ने जून में कुल 16,333 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले साल बेचे गए 21,646 ट्रैक्टरों से कम है। हांलांकि, बिक्री में गिरावट के बावजूद महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। जून 2024 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 22.99 फीसदी रही, जो पिछले साल 21.83 फीसदी थी।  

इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर कंपनी स्वराज डिविजन की बिक्री जून 2024 में 16.96 फीसदी घटी है। कंपनी ने जून महीने में कुल 13,283 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल 15,997 ट्रैक्टर बेचे थे। हालांकि, स्वराज ट्रैक्टर की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। जून 2024 में बाजार हिस्सेदारी 18.70 फीसद रही, जो पिछले साल 16.13 फीसदी थी। सोनालीका ट्रैक्टर्स (इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड) की बिक्री जून 2024 में कम रही है। कंपनी ने जून महीने में कुल 9,244 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो जून 2023 में 12,759 यूनिट थे। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी जून 2024 में 13.01 फीसदी रही, जो पिछले वर्ष 12.87 फीसदी थी।

टैफे लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री में भी गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2024 में 12.17 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ कुल 8,646 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल कंपनी ने 11.30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 11,201 ट्रैक्टर बेचे थे। एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की जून 2024 की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने 10.61 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ जून 2024 में कुल 7,536 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। पिछले साल कंपनी ने 10.30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कुल 10,215 ट्रैक्टर बेचे थे।

जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी की बिक्री भी जून में कम रही है। कंपनी ने 7.77 फीसदी बजारा हिस्सेदारी के साथ जून 2024 में कुल 5,520 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल कंपनी ने 8.36 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 8,291 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। आयशर ट्रैक्टर्स की ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी ने जून 2024 में 6.51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ कुल 4,625 ट्रैक्टर बेचे हैं। जून 2023 में कंपनी ने 5.03 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 4,983 ट्रैक्टर बेचे थे। 

सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2024 में कुल 2,863  ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो जून 2023 में 5,572 यूनिट थी। कुबोटा ट्रैक्टर ने जून 2024 में पिछले साल के मुकाबले कम सेल की है। कंपनी ने जून 2024 में कुल 1,218 ट्रैक्टर बेचे हैं। जबकि, पिछले साल कंपनी ने जून महीने में 1,733 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं, इन कंपनियों के अलावा अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री भी कम रही है। जून 2024 में अन्य कंपनियों की बिक्री 1,761 यूनिट रही। जबकि, जून 2023 में यह 6,751 यूनिट थी। 

ट्रैक्टर कंपनी 

 जून 2024 में बिक्री   जून 2024 में बाजार हिस्सेदारी   जून 2023 में बिक्री   जून 2023 में बाजार हिस्सेदारी 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड

16,333 22.99% 21,646 21.83%

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज

डिवीजन)

13,283

18.70% 15,997

16.13%

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका ट्रैक्टर) 9,244  13.01% 12,759 

12.87%

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड  7,536  10.61%  10,215

10.30%

टैफे लिमिटेड

5,520

7.77% 8,291

8.36%

जॉन डीरे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 5,520 7.77%

8,291 

8.36%
आयशर ट्रैक्टर्स 4,625 6.51% 4,983 5.03%

कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया

प्राइवेट लिमिटेड
1,218 1.71% 1,733

1.75%

अन्य 1,761 2.48% 6,751 

6.81%

कुल  71,029 100% 99,148 100%

Subscribe here to get interesting stuff and updates!