हरियाणा में बीजेपी जीती, कांग्रेस हारी, इनेलो-जेजेपी नहीं दिखा पाई कमाल

हरियाणा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा को 48 और कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) दो और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार हरियाणा में अपनी सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ऐसा करने वाली राज्य की पहली पार्टी होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 90 सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। उधर, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) दो और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा सीट से 16,054 वोटे से जीत हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई सीट से 71,465 वोटों के अंतर से विजयी रहे हैं। जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट 6015 वोटों से जीती हैं। सिरसा से गोपाल कांड़ा 7234 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। अंबाला कैंट से अनिल विज 7277 वोटों से विजयी रहे हैं। उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला 40 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। हिसार से सावित्री जिंदल 18,941 वोटों से जीती हैं। ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 15 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।  

मौजूदा हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार 61.32 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 101 महिलाएं और 464 निर्दलीय थे। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां 68.2 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान 7 फीसदी कम रहा।