हरियाणा में भाजपा को बहुमत, लेकिन कृषि मंत्री समेत 8 मंत्री हारे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बुहमत हासिल कर लिया है। भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। उधर, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। जबकि इनेलो ने दो और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा ने भले ही बुहमत का आंकड़ा पार लिया हो लेकिन नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल के आठ मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अब आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बुहमत हासिल कर लिया है। भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। उधर, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। जबकि इनेलो ने दो और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा ने भले ही बुहमत का आंकड़ा पार लिया हो लेकिन नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल के आठ मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। 

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम गोयल, स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, वित्त मंत्री जय प्रकाश दलाल, खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सिंह, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुभाष सुधा, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अभय सिंह यादव, चुनाव के कुछ दिन पहले तक मंत्री रहे रणजीत चौटाला चुनाव हार गये हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बी पंचकुला की अपनी सीट से चुनाव पर हार गये हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा और विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिपाल ढांडा अपनी-अपनी सीटों पर विजयी रहे हैं। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात करें तो वह लाडवा सीट से 16,054 वोटों के साथ जीत चुके हैं। मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ सीट से 17,730 वोटों के साथ जीत चुके हैं। अभय सिंह यादव नांगल चौधरी सीट से हार चुके है। यहां कांग्रेस की मंजू चौधरी 6930 वोटों से विजयी रही हैं। महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण से 50, 212 वोटों के अंतर से जीत चुके हैं। सुभाष सुधा थानेसर सीट से 3243 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस के अशोक कुमार अरोड़ा ने उन्हें शिकस्त दी है।

असीम गोयल अंबाला सिटी से 11,131 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह मोहरा ने यहां से जीत हासिल की है। स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता हिसार सीट से 31,846 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल विजयी रही हैं। कंवरपाल गुर्जर जगाधरी सीट से 6868 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। जयप्रकाश दलाल लोहारू सीट से 792 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। कांग्रेस के राजबीर फरतिया ने उन्हें शिकस्त दी है। वहीं, संजय सिंह नूंह सीट से 75,931 वोटों के अंतर से हार चुके हैं। यहां कांग्रेस के आफताब अहमद ने जीत दर्ज की है।